{"_id":"64a79e396d8c2b5c49040545","slug":"woman-was-first-abused-then-asked-to-have-an-immoral-relationship-case-was-registered-in-dadri-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: महिला से पहले की गाली-गलौज, फिर अनैतिक संबंध बनाने को बोला, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: महिला से पहले की गाली-गलौज, फिर अनैतिक संबंध बनाने को बोला, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज
Fri, 07 Jul 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:40 AM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया उसका पति सेना से रिटायर्ड है और अब खेती करता है। 6 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे वो घर पर अकेली थी जबकि उसका पति खेत में गया हुआ था। उसी दौरान मौका पाकर एक युवक उनके गेट पर पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक रिटायड सैनिक की पत्नी से गाली-गलौज और अनैतिक संबंध बनाने की बात कहने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया उसका पति सेना से रिटायर्ड है और अब खेती करता है। 6 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे वो घर पर अकेली थी जबकि उसका पति खेत में गया हुआ था। उसी दौरान मौका पाकर एक युवक उनके गेट पर पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला से उसके साथ संबंध बनाने की बात कही। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार युवक के गाली-गलौज करने की वीडियो उसने अपने मोबाइल में बना ली। महिला ने शिकायत के साथ वीडियो भी पुलिस को सौंपी है। शिकायत और सबूत पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर
विज्ञापन
कार्रवाई शुरू कर दी है।