{"_id":"6309b32699716241d12c7edc","slug":"woman-found-dead-in-charkhi-dadri-case-against-husband-and-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: बेटी के फंदा लगाने की सूचना पर पहुंचे परिजन, शरीर पर मिले निशान, पति और देवर पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: बेटी के फंदा लगाने की सूचना पर पहुंचे परिजन, शरीर पर मिले निशान, पति और देवर पर हत्या का केस
Sat, 27 Aug 2022 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:31 AM IST
सार
परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी मुकेश ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो मुकेश का शव बेड पर मिला। धर्मपाल ने बताया कि मुकेश के दोनों हाथों व कंधों पर चोट के जबकि गले पर भी निशान मिले।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के गांव मोरवाला में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतका के पति और देवर पर है। पुलिस ने जींद के अहिरका निवासी मृतका के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में अहिरका निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों मुकेश अैर सीमा की शादी मोरवाला निवासी प्रदीप और कुलदीप से की थी। मुकेश मोरवाला में रहती थी जबकि सीमा अपने पति के साथ दादरी में किराये पर मकान लेकर रहती है। शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि मुकेश ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो मुकेश का शव बेड पर मिला। धर्मपाल ने बताया कि मुकेश के दोनों हाथों व कंधों पर चोट के जबकि गले पर भी निशान मिले। धर्मपाल का आरोप है कि मुकेश के पति प्रदीप और देवर संदीप ने मारपीट के बाद उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन