फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman Accused for getting Misdeed victim into prostitution arrested in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: दुष्कर्म पीड़िता से वेश्यावृत्ति करवाने की आरोपी महिला गिरफ्तार, तीन दिन का मिला रिमांड

Thu, 29 Jul 2021 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 04:32 PM IST
सार

असम निवासी एक किशोरी से चरखी दादरी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। मामला उजागर होने के बाद सीडब्ल्यूसी दादरी ने पीड़िता को भिवानी बाल आश्रम भेजा था। बाल आश्रम में भी बच्ची के साथ काउंसलर ने छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Woman Accused for getting Misdeed victim into prostitution arrested in Charkhi Dadri
arrest - फोटो : istock

विस्तार

असम निवासी किशोरी से दादरी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने वेश्यावृत्ति करवाने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की गिरफ्तारी बुधवार शाम दादरी से हुई है और गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी और खुलासा नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार का कहना है कि अभी आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी महिला पर पहले भी वेश्यावृत्ति से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि असम निवासी एक किशोरी से चरखी दादरी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन



मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया  था। दादरी निवासी उषा जांगड़ा पर भी इस मामले में संगीन आरोप लगे थे और वो फरार चल रही थी। इस मामले में बुधवार को दादरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला उषा को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार शाम ही पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को खरीदकर लाई थी आरोपी महिला
इस मामले में पूर्व की जांच में सामने आया था कि दादरी निवासी आरोपी महिला बच्ची को असम से खरीदकर लाई थी। चरखी दादरी में उससे सामूहिक दुष्कर्म हुआ। मामला उजागर होने के बाद सीडब्ल्यूसी दादरी ने पीड़िता को भिवानी बाल आश्रम भेजा था। बाल आश्रम में भी बच्ची के साथ काउंसलर ने छेड़छाड़ की।

काउंसलिंग के दौरान पीड़िता पर बनाया गया दबाव
भिवानी में काउंसलिंग के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की बेटी और सीडब्ल्यूसी सदस्या के पीड़िता पर दबाव बनाने का खुलासा भी इस मामले में हो चुका है। कुछ दिन पहले राई में हुई काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने इसका खुलासा किया था। पीड़िता का कहना था कि शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया गया और बदले हुए बयानों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवाए गए।

कार्रवाई की सिफारिश के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने जारी की थी रिपोर्ट
इस मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और हरियाणा बाल संरक्षण आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बाल कल्याण समिति भिवानी की सदस्या प्रियंका धूपड़, जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र और मनोज एलपीओ को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। राष्ट्रीय आयोग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश की थी।

 

आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। - पवन कुमार, चरखी दादरी पुलिस, प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed