फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two died in accident at charkhi dadri 

चरखी दादरी: डंपर ने दूध वाहन को मारी टक्कर, दो की मौत, सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा

Wed, 11 May 2022 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 10:44 AM IST
सार

बुधवार सुबह एक दुग्ध वाहन बाढड़ा की तरफ जा रहा था जबकि डंपर दादरी की तरफ आ रहा था। करीब साढ़े पांच बजे अटेला कलां के समीप दोनों वाहन टकरा गए। हादसे में डंपर पेड़ से जा टकराया जबकि दुग्ध वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Two died in accident at charkhi dadri 
चरखी दादरी में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी में दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पर बुधवार सबह एक डंपर और दुग्ध वाहन टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव कब्जे में ले लिए। मृतकों का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक दुग्ध वाहन बाढड़ा की तरफ जा रहा था जबकि डंपर दादरी की तरफ आ रहा था। करीब साढ़े पांच बजे अटेला कलां के समीप दोनों वाहन टकरा गए। हादसे में डंपर पेड़ से जा टकराया जबकि दुग्ध वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान भिवानी की राजीव कॉलोनी निवासी संदीप (32) और बिचला बाजार निवासी विकास (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed