फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three killed in road accident in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी में भीषण हादसा: दाह-संस्कार से लौट रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

Thu, 12 May 2022 06:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 06:34 PM IST
सार

झज्जर जिले के बुपनिया गांव निवासी दो बहनें अपने बेटों के साथ बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। हादसे में दोनों बहनों के अलावा एक के बेटे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Charkhi Dadri of Haryana
दुर्घटनाग्रस्त कार और डंपर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढ़डा क्षेत्र में दादरी-बाढ़डा मुख्यमार्ग पर अटेला-बरसाना के बीच गुरुवार दोपहर एक कार और डंपर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान झज्जर जिले के बुपनिया गांव निवासी सुमित्रा (48), भतेरी (50) और संजीत के रूप में हुई है। सुमित्रा और भतेरी अपने बेटों के साथ बड़ी बहन के दाह-संस्कार में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थी और उसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन


सुमित्रा और भतेरी की बड़ी बहन ओमपति बाढ़डा के मांढी गांव में रहती थीं। बुधवार शाम ओमपति की हृदयाघात से मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह सुमित्रा अपने बेटे संजीत, बड़ी बहन भतेरी, भांजे समरदीप और उनके दोस्त कुलासी निवासी सागर के साथ कार से मांढी गए थे। वहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वो कार से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


बरसाना और अटेला के बीच पहुंचे, तो सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा डंपर में बुरी तरह फंस गया, जिससे सुमित्रा व भतेरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल संजीत, समरदीप और सागर को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से संजीत को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान संजीत की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटेला कलां में दो दिन के अंदर दूसरा हादसा
इस मार्ग पर अटेला कलां के समीप दो दिन के अंदर यह दूसरा हादसा हुआ है। बुधवार सुबह भी यहां एक हादसा हुआ था, जिसमें भिवानी निवासी दो युवकों की मौत हुई थी। बुधवार को जहां हादसा हुआ था, गुरुवार को उससे 50 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है।

 

मृतकों के परिजनों के बयान पर आरोपी डंपर चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतक बहनों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, अटेला कलां चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed