फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sadhu commits suicide in dera under suspicious circumstances in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु ने सुसाइड नोट लिख डेरे में लगाया फंदा, रोहतक के थे निवासी

Mon, 26 Sep 2022 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 08:16 PM IST
सार

घिकाड़ा गांव में पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साधु दो दिन पहले ही मंदिर में रहने आया था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Sadhu commits suicide in dera under suspicious circumstances in Charkhi Dadri
किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव घिकाड़ा के ठाडे श्री मंदिर में दो दिन पहले रहने के लिए आए एक साधु ने सुसाइड नोट लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सदर थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए साधु का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उनका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साधु की पहचान जीवनदास (52) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घिकाड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय के समीप स्थित ठाडे श्री मंदिर के कमेटी के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को एक साधु यहां पर रहने के लिए आया था। उन्होंने साधु का आधार कार्ड नंबर और नाम पूछकर रहने की अनुमति दी थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वो मंदिर में साधु से मिलकर अपने घर चला गया।

विज्ञापन


इसके बाद करीब 11 बजे वह साधु के लिए खाना लेकर मंदिर लौटा तो कमरे के अंदर फंदे पर साधु का शव लटका मिला। उसने तत्काल गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और इसके बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश से उफान पर यमुना: हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले, 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा पानी, अलर्ट जारी


 

सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
साधु के शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच अधिकारी ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने सुसाइड नोट में इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साधु का नाम जीवनदास था और मूल रूप से वह रोहतक के खडवाली गांव का निवासी था।

 

पोस्टमार्टम के लिए शव दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। अभी किसी के बयान दर्ज नहीं हुए है और बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -श्रीभगवान, जांच अधिकारी एवं हवलदार, सदर थाना दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed