फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Wall collapsed while demolishing house, young man died after being buried under it

Haryana: मकान तोड़ते समय दीवार ढही, नीचे दबने से युवक की मौत

Tue, 27 Aug 2024 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 05:40 PM IST
सार

काकड़ोली हट्ठी निवासी मृतक का बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Haryana: Wall collapsed while demolishing house, young man died after being buried under it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के बाढड़ा क्षेत्र में काकड़ोली हट्ठी गांव में पुराने मकान को तोड़ते समय दीवार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेश (36) का पोस्टमार्टम मंगलवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया। उसके बड़े भाई के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में काकड़ोली हट्ठी निवासी राकेश ने बताया कि वो पुराना मकान तोड़ रहे हैं। सोमवार देर शाम उसका छोटा भाई राजेश पुराने मकान में मौजूद था और मकान तोड़ते समय अचानक एक दीवार ढह गई। राजेश दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक राजेश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था और खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार ढहने से एक दिन में दूसरी मौत
बता दें कि सोमवार को खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में भी दीवार ढह गई थी और उसके नीचे दबने से उत्तर-प्रदेश निवासी श्रमिक की मौत हो गई थी। खेड़ी बत्तर के बाद सोमवार देर शाम काकड़ोली हट्ठी गांव में दूसरा हादसा हो गया।


काकड़ोली हट्ठी निवासी मृतक राजेश का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। उसके बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। -संदीप, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, बाढड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed