{"_id":"667c4a479b9c6f2a3b0adce1","slug":"haryana-dumper-hits-altar-sick-elderly-dies-both-sons-injured-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डंपर ने मारी अल्टर को टक्कर, बीमार बुजुर्ग की मौत, दोनों बेटे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: डंपर ने मारी अल्टर को टक्कर, बीमार बुजुर्ग की मौत, दोनों बेटे घायल
Wed, 26 Jun 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:35 PM IST
सार
झोझूकलां निवासी परिवार कलियाणा मोड़ के समीप सड़क हादसे का शिकार हुआ। मृतक का पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों बेटे पिता को चिकित्सक को दिखाने दादरी आ रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी शहर के कलियाणा मोड़ के समीप मंगलवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने अल्टो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में अल्टो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बेटे घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। शहर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और घायल बड़े बेटे के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में झोझूकलां निवासी ओमबीर ने बताया कि मंगलवार रात उसके पिता उमराव सिंह (90) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह अपने छोटे भाई राजबीर को साथ अल्टो में सवार होकर पिता को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए दादरी आ रहे थे। ओमबीर ने बताया कि जब वे शहर के कलियाणा मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें वह, उसके पिता बुजुर्ग उमराव सिंह और उसका भाई राजबीर घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उमराव सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ओमबीर व राजबीर को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। परिजन उन्हें पीजीआई ले जाने के बजाय शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन