फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmer suffered heavy losses due to burning of two acres of mustard In Dadri

Dadri: किसान के खेत में लगाई आग, दो एकड़ की सरसों जलने से हुआ भारी नुकसान

Fri, 07 Apr 2023 02:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत पीड़ित जगदीश ने बताया कि खेती करता है। उसने दो एकड़ जमीन में सरसों की बिजाई की थी और फसल तैयार होने के बाद काटकर खेत में ही खलिहान बनाया था। 6 अप्रैल शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी काटी हुई सरसों की फसल में किसी ने आग लगा दी।

विज्ञापन
farmer suffered heavy losses due to burning of two acres of mustard In Dadri
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव मंदोला निवासी किसान के खेत में रखी सरसों की कटी फसल में अज्ञात ने आग लगा दी। इससे किसान की दो एकड़ की सरसों जलकर राख हो गई। उसने इसकी शिकायत झोझूकलां थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत पीड़ित जगदीश ने बताया कि खेती करता है। उसने दो एकड़ जमीन में सरसों की बिजाई की थी और फसल तैयार होने के बाद काटकर खेत में ही खलिहान बनाया था। 6 अप्रैल शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी काटी हुई सरसों की फसल में किसी ने आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर वह खेत में पहुंचा औ अन्य व्यक्ति भी आग बुझाने में मदद के लिए पहुंच गए। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके तो दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


दमकल टीम ने वहां पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक सारी फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। इसके बाद पीड़ित ने किसान ने झोझूकलां थाने में शिकायत देकर आग लगाने वाले व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed