फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Daylight theft in Dadri, couple went to village to take care of farming

दादरी में दिनदहाड़े चोरी: खेती संभालने गांव गए दंपती; घर से एक लाख 20 हजार की नकदी समेत गहने ले गए चोर

Tue, 29 Aug 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

दादरी में चोरी की मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ गांव रानीला में खेती संभालने चला गया। पीछे से चोरों ने घर को निशाना बना लिया।

विज्ञापन
Daylight theft in Dadri, couple went to village to take care of farming
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के गांव में खेती संभालने गए शहर निवासी एक दंपति का चोरों ने घर खंगाल लिया और नकदी व आभूषण लेकर कर ले गए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से गांव रानीला का निवासी है और हाल में वह अपने बच्चों के साथ शहर के घिकाड़ा रोड पर किराये के मकान में रहता है। गत 28 अगस्त को सुबह उसके बच्चे स्कूल चले गए। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ गांव रानीला में खेती संभालने चला गया।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे जब वो घर लौटे तो उन्हें ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचे तो बैड व अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। सामान की जांच करने पर उन्हें अलमारी से 1.20 लाख रुपये, एक सोने की चैन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पजेब, सोने के टोपस आदि चोरी मिले। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस टीम उसके घर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर नकदी व आभूषण बरामद कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed