{"_id":"64e4769adb630cb43a04b695","slug":"dadri-bike-riders-beat-up-person-in-crusher-zone-injured-who-runs-tire-puncture-shop-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: क्रेशर जोन में बाइक सवारों ने व्यक्ति को पीटा, टायर पंक्चर की दुकान चलाता है घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: क्रेशर जोन में बाइक सवारों ने व्यक्ति को पीटा, टायर पंक्चर की दुकान चलाता है घायल
Tue, 22 Aug 2023 02:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:19 PM IST
सार
दादरी पुलिस को दिए बयान में घायल सचिन ने बताया कि वह गांव कलियाणा का निवासी है और उसने क्रशर जोन में टायर पंक्चर की दुकान कर रखी है। गत 21 अगस्त को रात करीब सवा एक बजे दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और गाली देने लगे। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके साथ लोहे की रॉड व डंडो से मारपीट शुरू कर
दी
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी के कलियाणा क्रशर जोन में एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुआ शख्स पंक्चर की दुकान चलाता है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उसके बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खेड़ी बूरा निवासी दो युवकों पर केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में घायल सचिन ने बताया कि वह गांव कलियाणा का निवासी है और उसने क्रशर जोन में टायर पंक्चर की दुकान कर रखी है। गत 21 अगस्त को रात करीब सवा एक बजे दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और गाली देने लगे। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके साथ लोहे की रॉड व डंडो से मारपीट शुरू कर
विज्ञापन
दी और उसे घसीटने लगे। उसके मदद मांगने पर उसका भाई और आसपास के व्यक्तियों ने मौके पर पहुंचकर उसका बचाव किया।
उसने बताया कि बाद में आरोपी उसे मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल होने पर उसके परिजनों ने उसे दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन