फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri: Bike riders beat up person in crusher zone, injured who runs tire puncture shop

Dadri: क्रेशर जोन में बाइक सवारों ने व्यक्ति को पीटा, टायर पंक्चर की दुकान चलाता है घायल

Tue, 22 Aug 2023 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 02:19 PM IST
सार

दादरी पुलिस को दिए बयान में घायल सचिन ने बताया कि वह गांव कलियाणा का निवासी है और उसने क्रशर जोन में टायर पंक्चर की दुकान कर रखी है। गत 21 अगस्त को रात करीब सवा एक बजे दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और गाली देने लगे। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके साथ लोहे की रॉड व डंडो से मारपीट शुरू कर
दी

विज्ञापन
Dadri: Bike riders beat up person in crusher zone, injured who runs tire puncture shop
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी के कलियाणा क्रशर जोन में एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुआ शख्स पंक्चर की दुकान चलाता है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उसके बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खेड़ी बूरा निवासी दो युवकों पर केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में घायल सचिन ने बताया कि वह गांव कलियाणा का निवासी है और उसने क्रशर जोन में टायर पंक्चर की दुकान कर रखी है। गत 21 अगस्त को रात करीब सवा एक बजे दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और गाली देने लगे। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके साथ लोहे की रॉड व डंडो से मारपीट शुरू कर
विज्ञापन

दी और उसे घसीटने लगे। उसके मदद मांगने पर उसका भाई और आसपास के व्यक्तियों ने मौके पर पहुंचकर उसका बचाव किया।

उसने बताया कि बाद में आरोपी उसे मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल होने पर उसके परिजनों ने उसे दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed