फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri police recovered boxes of English liquor from Swift car

Charkhi Dadri: स्विफ्ट कार से अंग्रेजी शराब की पांच पेटी बरामद, पुलिस टीम को देख गाड़ी छोड़कर चालक हुआ फरार

Sat, 12 Nov 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 10:29 AM IST
सार

बाढड़ा के भांडवा में शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक शख्स को पुलिस टीम ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में धारा 188 समेत आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri police recovered boxes of English liquor from Swift car
इस तरह कंटेनर में भरकर ले जाई जा रही थी शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के मिसरी गांव के समीप शुक्रवार रात पुलिस ने एक स्विफ्ट से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की है। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बौंदकलां थाना पुलिस शुक्रवार देर शाम मिसरी गांव में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक स्विफ्ट में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हैं और कार सांवड़ से मिसरी की तरफ आ रही है। इस आधार पर पुलिस टीम ने मिसरी के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद सांवड़ की तरफ से आ रही स्विफ्ट को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस नाके से पहले कार रोक दी और खुद उतरकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने स्विफ्ट की तलाशी ली तो उसमें से मैकडॉल नंबर-1 मार्का शराब की तीन पेटियां और ऑफिसर च्वाइस मार्का की दो पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने स्विफ्ट और इसमें रखी अंग्रेजी शराब की 60 बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया। बौंदकलां थाने में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शराब की अवैध बिक्री करता एक दबोचा
बाढड़ा के भांडवा में शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक शख्स को पुलिस टीम ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में धारा 188 समेत आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पुलिस टीम भांडवा में तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भांडवा निवासी मुकेश गांव के अड्डे पर शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकेश बताया। शक के आधार पर उसके पास रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें से देसी शराब की 5 बोतलें बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed