फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: District councilor beats petrol pump attendant, admitted to hospital

Charkhi Dadri: जिला पार्षद ने पेट्रोल पंप कारिंदे को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 Nov 2024 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 07:15 PM IST
सार

सोमवार रात रानीला पेट्रोल पंप की घटना है। घायल ने पार्षद पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: District councilor beats petrol pump attendant, admitted to hospital
अस्पताल में उपचाराधीन घायल नवीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के रानीला स्थित पेट्रोल पंप के कारिंदे ने जिला पार्षद मोहित साहू पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना सोमवार रात करीब दस बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पार्षद ने शराब के सेवन को नकारते हुए कारिंदे पर गलत भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नवीन परमार ने बताया कि वह रानीला स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। सोमवार को उसकी रात्रि ड्यूटी थी। नवीन का आरोप है कि रात करीब 10 बजे जिला पार्षद मोहित साहू शराब के नशे में धुत होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


घायल ने बताया कि वह मशीन बंद करके कक्ष में विश्राम कर रहा था। उसी दौरान जिला पार्षद अपने साथियों के साथ वहां आ गए। उन्होंने पेट्रोल डालने की बात कही तो मशीन बंद होने की बात कहकर सुबह आकर तेल डलवाने की बात कही। यह सुनकर मोहित साहू ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर पीटा। आरोप है कि जिला पार्षद ने धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 112 टीम पहुंची मौके पर
नवीन परमार ने बताया कि मारपीट के बाद उसने 112 डायल किया और कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर आ गई। तब तक जिला पार्षद वहां से जा चुके थे। इसके बाद उसका भाई शेखू राणा उसे लेकर अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed