फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Car riders kidnapped girl from College Road in broad daylight

चरखी दादरी: कार सवारों ने दिनदहाड़े कॉलेज रोड से किया युवती का अपहरण, पुलिस ने 40 किमी पीछा कर बरामद किया

Fri, 06 Oct 2023 04:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 04:37 PM IST
सार

पुलिस टीम ने 40 किलोमीटर तक पीछा कर युवती को सकुशल बरामद किया है। आरोपी बिरहीकलां में सेंट्रो और युवती को छोड़ भाग गया।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Car riders kidnapped girl from College Road in broad daylight
कार सवारों ने किया युवती का अपहरण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के कॉलेज रोड पर स्टेडियम चौक के पास से सेंट्रो कार सवारों ने एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस टीम ने 40 किलोमीटर तक पीछा कर युवती को बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी युवती और सेंट्रो को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झोझूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी बहन के साथ सुबह करीब सवा 11 बजे दादरी आई थी। महेंद्रगढ़ चुंगी पर बस से उतरने के बाद वो कॉलेज में अपनी डिग्री लेने जा रही थी। जब दोनों बहनें स्टेडियम चौक के पास पहुंची तो पीछे से एक काले रंग की सेंट्रो आई और उसमें सवार युवक ने एक युवती को जबरन कार में डाल लिया और मौके से कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, कॉलेज के समीप तैनात दुर्गा शक्ति टीम ने सेंट्रो का पीछा शुरू किया। उसी दौरान कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारी अलर्ट हो गए। दुर्गा शक्ति के साथ ईआरवी 153 और सिटी एचएसओ राजकुमार की टीम ने भी सेंट्रो का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी गांधी नगर और रावलधी-दिल्ली बाईपास होते हुए रावलधी चौक के जरिये सेंट्रो रोहतक की तरफ भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितलाना होते हुए पहुंचा बिरहीकलां
आरोपी रोहतक रोड से होते हुए गांवों के जरिये कितलाना तक पहुंचा और इसके बाद उसने सेंट्रो बिरहीकलां गांव के अंदर घुसा दी। आगे रास्ता न मिलने और पुलिस के पीछे लगने पर आरोपी सेंट्रो से उतरकर भाग गया। वहीं, सिटी एसएचओ राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी की कार को कब्जे में लेकर सिटी थाने ले आए। वहां युवती के बयान दर्ज किए गए।

सेंट्रो में दो युवकों के सवार होने का अंदेशा
सूत्रों के अनुसार सेंट्रो में दो युवक सवार थे। पुलिस के पीछा करने पर एक युवक बीच में उतर गया जबकि दूसरे ने युवती को साथ लेकर जिले से बाहर निकलने का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी जिला नहीं छोड़ पाया और बिरहीकलां में उसे गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा। आरोपी की सेंट्रो भी क्षतिग्रस्त हो गई।


कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई। चार टीमों ने सेंट्रो का पीछा किया और आरोपी बिरहीकलां में सेंट्रो और युवती को छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजकुमार, एसएचओ, दादरी सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed