फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: 23 police teams conducted operation akkarman for 6 hours, 16 accused arrested

Charkhi Dadri: 23 पुलिस टीमों ने 6 घंटे चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:02 PM IST
सार

113 पुलिस कर्मचारियों की दबिश से अपराधियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri: 23 police teams conducted operation akkarman for 6 hours, 16 accused arrested
पुलिस की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिला पुलिस ने रविवार को छह घंटे ऑपरेशन आक्रमण चलाकर अलग-अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने 114 बोतल देसी शराब, दो पिस्तौल और 5 कारतूस समेत आरोपियों से 6150 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाने में केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एसपी पूजा वशिष्ठ ने ऑपरेशन आक्रमण के लिए 23 पुलिस टीमों का गठन करवाया, जिनमें 113 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए। इन टीमों ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें दबोचने में सफलता हासिल की। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थानों में सात मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन


इन मामलों में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उनके कब्जे से देसी शराब की 114 बोतलें बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू किया। इनसे 6150 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार है। दोनों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस ने कई साल से फरार चल रहे एक पीओ दबोचने में भी सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ धारा 174-ए के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, अपराध के दो पुराने मामलों में भी दो आरोपियों को पकड़ा है।

91 वाहन चालकों के कटे चालान
ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 91 चालान किए। इनमें 67 चालान गलत लेन में चलने पर किए गए। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 2, ब्लैक फिल्म का एक, गलत दिशा में गाड़ी दौड़ाने के दो चालान किए गए। इसके अलावा 19 अन्य अधिनियम के तहत चालान किए गए।


जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी पुलिस की इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अपराध और नशा की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed