फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   All four took entry in two houses by climbing trees, cleared their hands of jewelry and cash In Dadri

Dadri: पेड़ पर चढ़कर दो मकानों में चारों ने ली एंट्री, गहनों और नकदी पर किया हाथ साफ

Thu, 17 Aug 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

हरियाणा चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। दादरी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए जेवरात की कीमत लगभग छह लाख रुपये है। उसने बताया कि उन्हें घर में चोर घुसने की जरा भी भनक नहीं लगी। यहां तक कि मकान की छत पर सो रहे चाचा अत्तर को भी किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं सुनी।

विज्ञापन
All four took entry in two houses by climbing trees, cleared their hands of jewelry and cash In Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के गांव मोरवाला में चोरों ने पेड़ पर चढ़कर दो घरों में एंट्री ली और गहनों व नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना के वक्त दोनों मकानों में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे,लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। मकान मालिकों की शिकायत पर इमलोटा चौकी पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोरवाला के साथ लगते दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी
पुलिस को दी शिकायत में गांव मोरवाला निवासी प्रमोद ने बताया कि वह खेती करता है। गत 15 अगस्त की रात को उसका परिवार खाना खाकर सो गया था।  सने
बताया कि वह और उसकी पत्नी एक कमरे और उसका पिता घर से सटे पुराने मकान में सोया था। प्रमोद ने बताया कि रात करीब 12 बजे सभी सदस्य सो गए थे। सुबह जब वे उठे तो उनके पास वाले कमरे में रखे संदूक व अलमारी के ताले टूटे हुए मिले और सारा समान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्हाेंने जब अलमारी व संदूक की जांच की तो उसमें से गहने और 15 हजार रुपये चोरी मिले। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए जेवरात की कीमत लगभग छह लाख रुपये है। उसने बताया कि उन्हें घर में चोर घुसने की जरा भी भनक नहीं लगी। यहां तक कि मकान की छत पर सो रहे चाचा अत्तर को भी किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं सुनी। उसने बताया कि चोरों ने घर के पीछे पेड़ पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घर से चोरी किए ये गहने
प्रमोद के घर से चोर चार जोड़ी सोने की बाली, तीन सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, दो सोने के कडे़, तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायल व पंद्रह हजार नकदी ले गए।

फिर पड़ोस के घर को बनाया निशाना
पुलिस शिकायत में प्रमोद ने बताया कि उसी रात चोर उनके पड़ोसी श्रीभगवान के घर भी घुसे। चोरों ने सेंध लगाकर श्रीभगवान के घर से जेवरात व रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित प्रमोद की शिकायत पर इमलोटा चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शक्ति सिंह, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, इमलोटा चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed