फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime News of Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: पांच गाड़ियों से किया आरटीए टीम की पीछा, व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की लोकेशन, एक काबू

Sun, 07 May 2023 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 12:12 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 मई की रात वो अपनी टीम के साथ दादरी-लोहारू रोड पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रहे थे। उसी दौरान पांच गाड़ियां उनके पीछे लग गईं, जिनमें से तीन पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। दो गाड़ियों के नंबर टीम ने नोट कर लिए।

विज्ञापन
Crime News of Charkhi Dadri
क्राइम

विस्तार

चरखी दादरी में ओवरलोड माफिया आरटीए टीम की रेकी करने से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार रात टीम का पांच गाड़ियों से पीछा किया गया। टीम ने भैरवी-कलियाणा रोड पर एक गाड़ी में सवार शख्स को दबोच लिया। झज्जर के मारोत निवासी आरोपी सोमबीर के मोबाइल में ओवरलोड वाहन निकलवाने के 4 व्हाट्सएप ग्रुप पाए गए। सदर थाना पुलिस ने आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह

विज्ञापन

की शिकायत पर इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 मई की रात वो अपनी टीम के साथ दादरी-लोहारू रोड पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रहे थे। उसी दौरान पांच गाड़ियां उनके पीछे लग गईं, जिनमें से तीन पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। दो गाड़ियों के नंबर टीम ने नोट कर लिए। दूसरी ओर गाड़ियों के पीछा शुरू करते ही ओवरलोड वाहन आना बंद हो गए और टीम को उन पर संदेह हो गया।
विज्ञापन


शक के आधार पर टीम ने पीछा कर रहीं गाड़ियों को रुकवाने की कोशिश की तो चार चालक ओवरटेक कर फरार हो गए। वहीं, मौका पाकर एक स्कोर्पियो सवार भी फरार हो गया जबकि पीछा कर रहे क्रेटा को टीम रुकवाने में कामयाब रही। क्रेटा चालक ने अपनी पहचान मारोत निवासी सोमबीर के रूप में बताई। सोमबीर ने बताया कि वो ट्रकमालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिले व्हाट्सऐप ग्रुप
टीम ने सोमबीर के फोन की जांच की तो उसके उसमें चार व्हाट्सप्प ग्रुपों पर आरटीए टीम की लोकेशन शेयर मिली। इनमें प्रधानजी हेल्पलाइन, भाईचारा एकता जिंदाबाद, जय श्रीराम और राधे-राधे ग्रुप शामिल हैं।

हाथापाई कर फरार हुआ क्रेटा सवार का साथी
क्रेटा में सोमबीर के अलावा एक और शख्स सवार था। उसने आरटीए टीम में शामिल कर्मचारियों से हाथापाई की और मौके से भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में सोमबीर ने टीम के समक्ष बताया कि फरार हुए शख्स का नाम रविंद्र है।

इस संबंध में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह की शिकायत पर आरोपियों केखिलाफ धारा 120-बी, 186, 332 व 353 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। - सुरेंद्र सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना

किसानों से की 14 लाख की धोखाधड़ी, व्यापारी पर केस दर्ज
भांडवा निवासी किसानों से 14 लाख की धोखाधड़ी करने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कंवर सिंह भालखी दोंगडा का रहने वाला है। दो दिन पहले ही भांडवा निवासी एक किसान ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में भांडवा निवासी आशोक कुमार ने बताया कि भांखड़ा दोंगड़ा निवासी व्यापारी कंवर सिंह तीन साल से उनके गांव के किसानों से मूली के बीज खरीद रहा है। उसने बताया कि एक साल पहले वह उससे और अन्य 22 किसानों से 22 लाख रुपये के बीज लेकर गया था और अब तक उसने पूरे रुपये नहीं दिए है।
 
शिकायतकर्ता ने बताया कि किसानों के अभी 14 लाख रुपये बकाया है और आरोपी मांगने पर टाल-मटोल करता है। किसान रुपये लेने के लिए उसके घर भी गए,लेकिन वह हर बार कोई बहाना बनाकर उनको टालता रहा। इसके बाद उसने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए।

5 मई को किसानों को देख आरोपी गाड़ी छोड़ हुआ फरार
शिकायतकर्ता अशोक ने बताया कि 5 मई को उसे सूचना मिली कि कंवरपाल बाढड़ा नहर के पास से कैंटर में बीज लेकर जा रहा है। सूचने मिलने पर वह अन्य किसानों साथ उक्त जगह पर पहुंचा। उसने बताया कि आरोपी उन्हें देखकर कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में उन्होंने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस के बुलाने पर भी आरोपी वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने बीजों से भरी गाड़ी को जब्त कर बाढड़ा थाने में खड़ा करवा दिया।


घर में घुसकर सास-बहू को पीटा, माथे पर पिस्तौल भी तानी
घर मे घुसकर द्वारका निवासी सास-बहू से मारपीट करने का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि युवकों ने उन्हें बिना वजह पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में घायल कांता देवी ने बताया कि पांच मई को शाम छह बजे वह अपनी सास के साथ घर में काम कर रही थी। उसी दौरान उनके दो पड़ोसी और चार अन्य युवक कुल्हाड़ी व डंडे लेकर उनके घर आए। उन्होंने आते ही उनको गाली देना शुरू कर दिया। इतने में एक युवक ने उसकी सास के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाकी ने उसके साथ डंडों से मारपीट की। इसके बाद एक युवक ने उसके माथे में पिस्तौल लगाकर उसके पति और बेटे के बारे में पूछा। उनके घर में न होने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घर में तोड़फोड़ कर वहां से चले गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दादरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed