फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime,found dead body,charkhi dadri news

श्यामसर तालाब में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crime,found dead body,charkhi dadri news
दो दिन पहले घर से निकले कबीर नगर निवासी एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह शहर के श्यामसर तालाब से बरामद हुआ है। सिटी थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक छह साल पहले हुई पत्नी और बच्चे की मौत के बाद से मानसिक अवसाद में था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कबीर नगर निवासी अनिल ने बताया कि सोनू (35) उसका चचेरा भाई था। वीरवार शाम को वह घर से बिना बताए निकला था, लेकिन शाम तक वापिस नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वो किसी परिचित के पास गया है और अपने आप लौट आएगा। शुक्रवार को भी परिजन सोनू के घर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि श्यामसर तालाब में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, तालाब में शव होने की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शनाख्त कबीर नगर निवासी सोनू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेजा। वहां मृतक के चचेरे भाई अनिल के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान बच्चे की और बाद में पत्नी की हुई थी मौत
मृतक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि सोनू के करीब छह साल पहले बच्चे की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी, जबकि इसके कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया था। इसके बाद से ही सोनू अवसाद में था और वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed