फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime

पड़ोसी के घर ताला तोड़कर चुराए गहने और सामान, गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Crime
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CharkhiDadri
रोडवेज परिचालक के बंद मकान के ताले चटकाकर चोर ने गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। शुक्रवार सुबह मकान मालिक को घटना का पता चला और इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही वारदात को ट्रेस करते हुए उनके घर के पास में ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह उस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में परिचालक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लोहारू चौक के पास रहने वाीले रामकिशन ने बताया कि वह रोडवेज में चालक है। उसने शहर के लोहारू चौक फ्लाईओवर के समीप मकान बनाया हुआ है। रामकिशन ने बताया कि गत 29 मार्च को वह अपने परिवार सहित अपने गांव लाडावास चला गया था। जाने से पहले उन्होंने मकान को अच्छे से बंद किया था। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे सूचना मिली कि उसके घर के गेट खुले हैं और बाहर तक सामान बिखरा हुआ है। इसके तुुरंत बाद वह घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। रामकिशन ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को भी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो कुछ सबूत हाथ लगे। इसके बाद पुलिस ने जांच की मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो चोरी को पड़ोसी ने ही अंजाम दिया। वहीं, रामकिशन ने बताया कि चोर उसके घर से करीब पांच रुपये का कैंटिन का सामान सहित गहने ले गए। पुलिस ने रामकिशन की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों के निशान और बिखरे सामान से मिली मदद
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर चोर के पैरों के निशान मिले हैं और इसके अलावा जो सामान बाहर फैला हुआ था उसकी जांच करने पर पुलिस चोर तक पहुंच पाई। पुलिस ने पैरों के निशानों को ट्रेस किया तो आरोपी के घर तक मिले। वहीं, सामान भी उसी दिशा में बिखरा हुआ था।
तीन दिन के भीतर जिले में दो चोरियां सुलझाई
आमतौर पर पुलिस को चोरी की ज्यादातर वारदातें सुलझाने में समय लग जाता है। पिछले तीन दिनों के अंदर जिले में दूसरी चोरी हुई है। अहम बात यह है कि दोनों ही चोरियों को पुलिस ने ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चोरी का मामला गांव लांबा में सामने आया था और वीरवार को पुलिस ने लांबा निवासी युवक को ही चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

रामकिशन की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह ही चोरी की सूचना हमें मिली थी और उसके तुरंत बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और चोर तक पहुंचने में इनसे मदद मिली।
×विक्रम सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed