फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CRIME

बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 12 मामूली रूप से घायल

Fri, 19 Jul 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
CRIME
फोटो 32 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : CharkhiDadri
दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर वीरवार दोपहर बोलेरो और ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। घटना में बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई जबकि ट्रैक्टर के तीन हिस्से हो गए। हादसे में बोलेरो सवार 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए और सिविल अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में एक बच्ची को ज्यादा चोटें लगी है। वहीं, हादसे में ट्रैक्टर सवार किसी को चोट नहीं आई। ट्रैक्टर पर भी तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के जेरपुर निवासी एक परिवार बोलेरो से भिवानी की तरफ जा रहा था। उनके आगे चल रहे ट्रैक्टर पर चरखी निवासी बबलू, उसका बेटा व पत्नी सवार थे। चरखी गांव के मोड़ के समीप दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के तीन टुकड़े गए जबकि बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण राहत कार्यों में जुट गए और बोलेरो सवार घायलों को बाहर निकाला। हादसे में बोलेरो सवार सभी 12 लोगों को चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में बोलेरो सवार छह वर्षीय रेखा, मीनू, गुड्डी, विद्या, सुरेश, सुमित, मीना, नीतू, सीमा, अजीत, देवेंद्र व कृष्ण घायल हुए। उन्हें सिविल अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं, मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed