फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CRIME

बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

Fri, 19 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
CRIME
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर गांव कमोद के समीप बुधवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर मृत युवकों के शव कब्जे में ले लिए और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। वीरवार सुबह पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोहलावास निवासी पवन का दादरी में सैलून था। गांव कासनी निवासी प्रवीन (27) उसके साथ ही काम करता था। बुधवार रात दोनों दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पवन चला रहा था जबकि प्रवीन पीछे बैठा था। करीब सवा दस बजे गांव कमोद के समीप एक होटल के पास दूसरी तरफ से आयी बाइक ने उनकी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सांजरवास निवासी कुलदीप सवार था। दुघर्टना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों घटना की सूचना बौंदकलां थाना पुलिस और एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्रवीन और दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल प्रवीन को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। वीरवार सुबह पुलिस ने दोनों मृतकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने प्रवीण के बयान भी दर्ज किए। हादसे का कारण उसने तेज रफ्तार बताया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने कोहलावास निवासी पवन और सांजरवास निवासी कुलदीप का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया है। उन्होंने बताया कि प्रवीन के बयान पर कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया था लेकिन उसकी भी हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed