फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CRIME

पानी चोरी पकड़ने गई सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट, केस दर्ज

Fri, 19 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
CRIME
दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी पर नहरी पानी चोरी पकड़ने गई सिंचाई विभाग की टीम पर बुधवार रात कुछ किसानों ने हमला बोल दिया। टीम ने एक आरोपी को बाइक सहित मौके पर ही धर दबोचा जबकि अन्य मौके से भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी को टीम ने बौंदकलां थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सिंचाई विभाग एसडीओ की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम का आरोप है पानी चोरी पकड़ में आते ही उक्त लोगों ने दुर्व्यवहार किया और सरकारी काम में बाधा भी डाली।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग जल सेवाएं जल मंडल चरखी दादरी एसडीओ विकास सहरावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे विभाग की टीम दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी की मोगा नंबर 500 के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान किसान गिधारा, चरण सिंह गांव निंदाना व कुलदीप सहित छह सात अन्य पाइप लगाकर नहर से पानी चोरी करते मिले। उक्त सभी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारी सुकपाल व कैनाल गार्ड सुरेश ने जब नहरी पानी चोरी करने का विरोध किया तो शराब के नशे में धुत लोग उनसे उलझ पड़े। उक्त किसानों ने गाली-गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी। एसडीओ ने पुलिस शिकायत में बताया कि शोर सुनकर खैरड़ी हेड से बेलदार राजसिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने कर्मचारियों पर जेली व डंडों से भी हमला करने की कोशिश की। जेई के मौके पर पहुंचने पर किसान ऑल्टो कार व पैदल खेतों के रास्ते से होते हुए फरार हो गए। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके से गिधारा निवासी निमड़ी को काबू कर लिया। इसके अलावा बाइक व दो पाइप भी जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ केस
एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने गिधारा, कुलदीप, चरण सिंह व सात अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 34, 353, 379, 430 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
खातीवास में भी की गई थी मारपीट
करीब एक माह पहले खातीवास गांव में भी सिंचाई विभाग की टीम नहरी पानी चोरी पकड़ने गई थी। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने टीम पर हमला बोल दिया था। विभाग के एसडीओ ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे।

विभाग की टीम नहर पर पानी चोरी रोकने गई थी। टीम पर किसानों ने हमला कर दिया। विभाग ने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है। एक किसान को हमारी टीम ने मौके पर पकड़ लिया था।
विकास सहरावत, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed