{"_id":"5f0a05e28ebc3e63b86db7d3","slug":"crime-arrest-accused-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk563600037","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम से मारपीट करने के आरोपी तीन भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम से मारपीट करने के आरोपी तीन भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम से मारपीट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी भाई हैं और सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी संभव है।
गौरतलब है कि विजिलेंस टीम शुक्रवार को मंदोला गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। टीम को बिजली चोरी होने की शिकायत मिली थी। टीम में शामिल जेई संदीप नेहरा समेत एसआई चंद्रभान और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र के साथ मारपीट की गई और उन्हें बंधक भी बनाया गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची झोझूकलां थाना पुलिस ने टीम को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाया था और इस संबंध केस दर्ज किया था।
झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी चांद सिंह, बरियाम व राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।