फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   covid- 19

युवक ने तोड़ा दम, 70 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 21 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
covid- 19
कोरोना से 39 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम, 70 लोग संक्रमित
विज्ञापन

14 केंद्रों पर 2382 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही वीरवार को 70 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 26 महिलाएं और 44 पुरूष हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 2382 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
कोरोना संक्रमण इस बार गांव में पैर पसार रहा है। वीरवार को मिले 70 संक्रमितों में से 62 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को शहर के वार्ड आठ निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिले मेें अब तक कोरोना संक्रमण से 108 लोगों की जान जा चुकी है। वीरवार को 1302 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। अब तक 173539 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, इनमे से 168132 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 653 एक्टिव केस हैं और 9576 लोग होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन

गांवों पर प्रशासन का विशेष फोकस
अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में ज्यादा फोकस रही हैं। जिला भर में गठित टीमें गांवों में जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। लोगों का तापमान जांचा जा रहा है।बीमार लोगों की सूची बनाकर उनके कोरोना सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2382 लोगों ने ली वैक्सीन की डोज
वैक्सीनेश इंचार्ज डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को 14 केंद्रों पर 2382 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएचसी गोपी, बौंद कलां के अलावा इमलोटा, संतोखपुरा, झोझू कलां, सांवड़ आदि 14 केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

24 घंटे के बाद जिला में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से मौत हुई है। मृतक का अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके अलावा 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉ. गौरव कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, सिविल अस्पताल
फोटो-18
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते।
==============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed