फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   covid- 19

सरकारी दफ्तरों में आम लोगों का प्रवेश बंध

Sat, 01 May 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
covid- 19
कोरोना महामारी से बचाव और संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कामकाज आदेशों तक बंद कर दिया गया। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों में आम लोगों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा सरल केंद्रों की सेवाएं बंद करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपायुक्त राजेश जोगपाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना का फैलाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर कदम उठाने जरूरी है। सरल केंद्र, राजस्व न्यायालय और सरकारी कार्यालय ऐसे स्थान हैं, जहां पर प्रतिदिन आम लोगों का आना होता है। जिसके चलते यहां पर कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से जिला के दोनों सरल केंद्रों का कार्य बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जिला के सभी राजस्व न्यायालयों के कार्य पर भी आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के आगमन पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed