फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   covaccine

वैक्सीनशन: कम संसाधनों और स्टाफ के बावजूद प्रदेश में तीसरे नंबर पर चरखी दादरी

Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
covaccine
वैक्सीन लगाने के मामले में जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। जिले की लक्षित जनसंख्या में से लगभग 45 प्रतिशत को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के युवाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है। कम संसाधन और स्वास्थ्य विभाग में कम स्टाफ होने के बावजूद भी जिला में वैक्सीन लगाने का काम बहुत तेजी के साथ हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला के विभिन्न सरकारी अस्पतालों व अन्य स्थानों पर बनाए गए 20 स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार वैक्सीनेशन कैंप भी आयोजित किए हैं। वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में अभी तक लगभग 1 लाख 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से लगभग 98 हजार को पहली और 22 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही है और प्रतिदिन वैक्सीन लगाने की दर लगभग 2 हजार है। डॉ. आशीष ने बताया कि जिला में 5096 हेल्थ स्टाफ, 4019 फ्रंट लाइन वर्कर, राजस्व विभाग के 207 कर्मचारी, 3708 पुलिस कर्मचारी, 41 पंचायती राज कर्मचारी और 18 से 44 साल के 8622 लोगों सहित 45 से 59 वर्ष तक के 49772 व 60 से अधिक आयु के लगभग 61 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही टीम बधाई की पात्र
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने वैक्सीन के कार्य में लगी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। ज्यादातर मामलों में वैक्सीन लगवाने के बाद अगर कोरोना से संक्रमित हो जाते हैं तो भी घर पर रहकर ही डाक्टर की सलाह से इलाज लेकर जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं। वैक्सीन कोरोना से लड़ने में काफी कारगर है। उपायुक्त ने जिले के पात्र लोगों से स्वयं आगे आकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed