{"_id":"609825848ebc3ec1ab377297","slug":"covaccine-charkhidadri-news-rtk607834423","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशील्ड की 12 हजार डोज पहुंची, आज केवल शहर में लगेगी 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशील्ड की 12 हजार डोज पहुंची, आज केवल शहर में लगेगी 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को वैक्सीन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की कमी रविवार को 12 हजार डोज पहुंचने से दूर हो गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी है और सोमवार को 18 सेशन लगाकर टीकाकरण करने के निर्देश सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीम को दे दिए गए हैं। हालांकि सोमवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को केवल दादरी शहर में ही वैक्सीन लगाई जाएगी और अन्य 16 सेशन में 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
रविवार को सात जगह सेशन लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि शाम तक 440 लोग कवर किए गए। सिविल अस्पताल में 180, मातृ-शिशु अस्पताल में 50, अचीना में 50, इमलोटा में 100, संतोकपुरा में 10, मानकावास में 40 और गोपी में 10 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। बाकी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण रविवार को सेशन नहीं लगाए गए। रविवार को वैक्सीन की 12 हजार डोज वैक्सीनेशन स्टोर में पहुंची हैं। कोविशील्ड वैक्सीन की नौ हजार डोज 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के लिए आई हैं जबकि तीन हजार डोज 18 से 44 वर्ष तक के उम्र के लोगों के लिए आई हैं। सोमवार को सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल में ही 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस उम्र के लोगो का किसी भी गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा।
100574 लोग लगवा चुके वैक्सीन
दादरी जिले में अब तक 100574 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। करीब 86 हजार लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि 14 हजार से अधिक लोगों ने दो डोज लगवा ली हैं। मई के अंत तक एक लाख 40 हजार लोगों का वैक्सीनेशन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण रविवार को केवल सात ही सेशन लगाए गए। इन सेशन में 440 लोग कवर किए गए। रविवार को कोविशील्ड की 12 हजार डोज हमारे पास पहुुंची हैं और हमने सोमवार के सेशन प्लान कर वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी है।
डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज