{"_id":"668ad5ca195051ad020d1e8b","slug":"counters-opened-even-on-holidays-300-people-received-happy-cards-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-120115-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छुट्टी के दिन भी खुले काउंटर, 300 लोगों ने प्राप्त किए हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छुट्टी के दिन भी खुले काउंटर, 300 लोगों ने प्राप्त किए हैप्पी कार्ड
Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बनाए गए काउंटर पर पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। छुट्टी के दिन भी रविवार को बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड काउंटर खुले रहे। शाम पांच बजे तक 300 पात्रों ने यहां पहुंचकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त किया। अधिकारियों ने हैप्पी कार्ड बनवाने से वंचित रहने वाले पात्रों से जल्द से जल्द बस स्टैंड पर पहुंचकर ये प्रक्रिया पूरी करवाने की अपील की है।
बता दें कि बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड वितरण के लिए 5 काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस रविवार को छुट्टी के दिन भी पांचों काउंटर खुले रखे गए। इस दौरान रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 300 कार्ड वितरित किए गए। रविवार शाम तक के आंकड़े देखें तो विभाग 16000 पात्रों के हैप्पी कार्ड सक्रिय कर उन्हें सौंप चुका है, जबकि 17 हजार पात्रों ने अभी ये प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
जानकारी के अभाव में लोग नहीं बनवा रहे हैप्पी कार्ड
सरकार के योजना शुरू करने के बाद 43679 आवेदन पहुंचे थे। इसके बाद जिले के पात्रों के लिए 33 हजार हैप्पी कार्ड बनाकर भेजे गए थे। अब तक 50 प्रतिशत पात्रों ने भी अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त नहीं किए हैं। इसका कारण जानकारी का अभाव होना है। विभागीय अधिकारियों ने पात्र लोगों से जल्द से जल्द बस स्टैंड पहुंचकर हैप्पी कार्ड बनवाने और एक हजार किलोमीटर मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रतिदिन 500 आवेदकों के पास करते हैं फोन
रोडवेज विभाग के कर्मचारी कार्ड पर लिखे गए मोबाइल नंबरों के माध्यम से हर रोज 500 लोगों के पास फोन कर हैप्पी कार्ड लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि बावजूद इसके पात्र लोग कार्ड बनवाने में रूचि नहीं ले रहे।
वर्सन
हैप्पी कार्ड आवेदनकर्ताओं को कार्ड वितरण के लिए बस स्टैंड परिसर में पांच काउंटर की व्यवस्था की गई है। रविवार को छुट्टी के दिन भी पांचों काउंटर खुले रहे और करीब 300 लोगों ने हैप्पी कार्ड प्राप्त किए। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो