फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Counter made for getting Happy Card in bus stand depots and staff deployed.

Charkhi Dadri News: 10 माह बाद पात्रों ने दिखाई रुचि, 2,000 में से 800 ने लिए हैप्पी कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Counter made for getting Happy Card in bus stand depots and staff deployed.
बस स्टैंड डिपों में हैप्पी कार्ड लेने के लिए बनाया गया काउंटर और तैनात कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले के हैप्पी कार्ड धारकों ने 10 माह बाद कार्ड लेने में रुचि दिखाई है और विभाग ने 2,000 में से 800 पात्रों को कार्ड वितरित किए हैं। अब प्रतिदिन फोन कर पात्रों से संपर्क किया जा रहा है और 20 से 25 लोग हर दिन कार्ड लेने के लिए काउंटर पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गत वर्ष विभाग की ओर से अप्रैल माह में कार्ड वितरण कार्य शुरू किया था। उस दौरान काफी भीड़ होती थी और पात्रों को कार्ड लेने के लिए लंबे समय तक लाइन में लगना पड़ता था। कई बार तो पुलिस बल की व्यवस्था कर कार्ड वितरित किए जाते थे और अपनी बारी के लिए लोगों में बहस भी हो जाती थी। गर्मी में जूझने के बजाय कुछ पात्रों ने उस दौरान कार्ड ही नहीं लिए।
विज्ञापन

दरअसल, जून माह में विभाग के पास 2 हजार कार्ड बचे हुए थे और इनको लेने के लिए कोई भी पात्र काउंटर पर नहीं पहुंचा। दिसंबर तक कार्ड चालक प्रशिक्षण केंद्र में रखे गए थे। इसके बाद कर्मचारियों ने गांवों में जाकर भी हैप्पी कार्ड वितरित किए और लोगों को सूचना दी। करीब 15 दिन तक कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाया और गांंवों के मुख्य चौपाल आदि में जाकर कार्ड वितरण कार्य किया। अब विभाग के पात्रों से पांच माह से लगातार संपर्क करने पर 800 लोगों ने काउंटर पर आकर अपने कार्ड प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की ओर से प्रतिदिन किया जा रहा संपर्क
विभाग के पास अब 2000 में से 1200 हैप्पी कार्ड बचे हुए हैं। पात्रों को फोन कर कार्ड लेने के लिए बुलाया जा रहा है। काउंटर पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है जो कार्ड वितरण का कार्य करता है।


कार्ड लेने के लिए ओटीपी जरूरी
विभाग की ओर से हैप्पी कार्ड लेने के लिए एक माह का समय दिया जाता है। अब पात्रों को एक माह से अधिक का समय हो गया है और अब कार्ड लेने के लिए उन्हें दोबारा ओटीपी लेना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार का कोई भी सदस्य हैप्पी कार्ड का संदेश दिखाकर और ओटीपी बताकर कार्ड प्राप्त कर सकता है। इस प्रक्रिया के बिना किसी भी पात्र को कार्ड प्रदान नहीं किया जाएगा।




---------------हैप्पी कार्ड का लाभ लेने से वंचित रहे पात्रों से विभाग संपर्क कर रहा है और जिनके कार्ड डिपो में रखे हुए हैं, उन्हें कॉल या एसएमएस के माध्यम से बुलाकर कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। 2 हजार कार्डों में से 800 का वितरण कर दिया है और अब अन्य शेष कार्ड भी जल्द वितरित किए जाएंगे।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article