फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Councilor reached the Samadhan Cell camp, said - Chairman is missing, no contact is being made, Deputy Commissioner got the phone dialed.

Charkhi Dadri News: समाधान प्रकोष्ठ शिविर में पहुंचे पार्षद, बोले - चेयरमैन लापता, नहीं हो रहा संपर्क, उपायुक्त ने लगवाया फोन

Thu, 13 Jun 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Councilor reached the Samadhan Cell camp, said - Chairman is missing, no contact is being made, Deputy Commissioner got the phone dialed.
लघु सचिवालय स्थित समाधान प्रकोष्ठ शिविर में उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष चेयरमैन की शिकायत रखते
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। समाधान प्रकोष्ठ शिविर में बुधवार को शहर के पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि नगर परिषद के चेयरमैन के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे। इनका कहना था कि आचार संहिता हट चुकी है, जबकि शहर में पिछले कई दिनों से चेयरमैन नहीं है। चेयरमैन बिना चार्ज दिए ही चले गए, उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा। ऐसे में वे अपनी समस्याएं लेकर कहां पर जाएं। इस पर डीसी ने चेयरमैन को फोन मिलवाया। उनके भाई ने फोन रिसीव किया। उन्होंने कहा कि चेयरमैन कहीं बाहर गए हुए हैं।
पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों के अनुसार शिविर में डीसी मनदीप कौर ने एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर को निर्देश दिए कि हाउस की बैठक जल्द बुलाई जाए और जो इनकी समस्याएं हैं उनका निवारण किया जाएगा। उनकी समस्याओं में पीने के पानी की सप्लाई, वार्डों में सफाई और स्ट्रीट लाइटों की खराबी प्रमुख तौर पर है। पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र के अनुसार पानी सप्लाई में कोताही बरतने पर डीसी ने उन्हें संबंधित जेई को बदलने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों का कहना था कि अगर चेयरमैन को कहीं लंबे समय के लिए जाना हो तो उन्हें अपना चार्ज उपप्रधान को देकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएमसी ने हाउस बैठक बुलाने के लिए कहा है, लेकिन उससे पहले ही नगर परिषद के अध्यक्ष बिना किसी सूचना के गायब हो गए हैं। वार्डों में सफाई आदि को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। आमजन को कहीं कोई काम हो तो किससे मिले। डीसी से मिलने वालों में पार्षद नवीन प्रजापत, विनोद सिंहमार, पार्षद सुधीर स्वामी, पार्षद नवीन बिंदल और पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया, सत्यवान पहल, विकास डाबला, वीरेंद्र सांगवान आदि रहे। वहीं, इन सबके बारे में अमर उजाला संवाददाता ने चेयरमैन का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में आईं 76 शिकायतें, 46 पीपीपी से जुड़ीं
बुधवार को समाधान शिविर में कुल 76 शिकायतें आईं। इनमें से 27 का मौके पर ही समाधान भी कर दिया गया। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा परिवार पहचान पत्र से जुड़ीं 46 शिकायतें रहीं। उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर किसी भी पीड़ित को दोबारा चक्कर ना लगाने पड़ें।



अब गांव में ही मिलेगी पेंशन
डोहका मोजी की पंचायत ने उपायुक्त को बताया कि पिछले 6 माह से पेंशन के लिए दूसरे गांव के बैंक में जाना पड़ता है। इससे पहले बैंक के प्रतिनिधि गांव में आकर ही पेंशन का वितरण करते थे। उपायुक्त ने तुरंत एलडीएम को आदेश दिए कि भविष्य में बैंक के प्रतिनिधि डोहका मोजी गांव में जाएंगे और वहीं पर पेंशन देने को काम होगा। शिविर में पेंशन नहीं बनने को लेकर आई शिकायतों पर भी तुंरत कार्रवाई की गई।



तीन साल बाद भी नहीं मिला ट्यूबवेल कनेक्शन, कार्रवाई के निर्देश
झोझू क्षेत्र से संबंधित वर्ष 2021 में ट्यूबवेल सिक्योरिटी राशि भरने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत शिविर में आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन साल पहले उसने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सुरक्षा राशि भर दी थी। बिजली विभाग द्वारा वहां ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया था, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। उपायुक्त ने इस मामले में तुंरत कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वार्ड 14 स्थित रविदास बस्ती में ईदगाह की दीवार के पास छह माह से बिजली का खंभा गिरा होने की शिकायत पर उपायुक्त ने निगम पर नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत समस्या समाधान के निर्देश दिए।



इंडियन ऑयल कंपनी ने नहीं दिया मुआवजा
कारी मोद के लोगों ने बताया कि उनके गांव की लगभग 750 कनाल पंचायती जमीन में इंडियन ऑयल द्वारा काम किया जा रहा है। इस दौरान पेड़ उखाड़ दिए और रास्तों को खराब कर दिया है। इसके बावजूद पंचायत को मुआवजा नहीं मिला है। उपायुक्त ने मामले की जांच करके उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में पिचौपा खुर्द की चकबंदी सही नहीं होने और झगड़े होने का मामला भी रखा गया। डीसी ने कहा कि नियमों के अनुसार सारी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed