{"_id":"61fd6ffdeed1b75c275ac76f","slug":"corona-second-death-in-third-wave-62-year-old-woman-died-charkhidadri-news-hsr6235323184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : तीसरी लहर में दूसरी मौत, 62 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : तीसरी लहर में दूसरी मौत, 62 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में कोरोना से शुक्रवार को एक महिला की मौत हुई है। संक्रमित महिला 62 वर्ष की थी और अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थी। ढाणी फौगाट वासी महिला का इलाज हिसार के जिंदल अस्पताल में चल रहा था। तीसरी लहर में यह दूसरी मौत है। इससे पहले चिड़िया गांव के 81 वर्षीय बुजुर्ग की 26 जनवरी को मौत हुई थी।
वहीं, थोड़ी राहत की बात यह है कि अब जिले में संक्रमण थोड़ा कमजोर हो रहा है। लगातार दूसरे दिन संक्रमित मरीजों से ज्यादा मरीजों ने कोरोना का मात दी है। शुक्रवार को जिले में 49 नए संक्रमित सामने आए, वहीं 122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 347 एक्टिव केस है। हालांकि पिछले 15 दिन के दौरान रिकवरी रेट काफी बढ़ रहा है। जिले में अब तक 6898 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 6410 ठीक हो चुके है। शुक्रवार को 673 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए। तीसरी लहर के दौरान अब तक 1819 लोग संक्रमित हो चुके है।
छह बच्चे व चार बुजुर्ग और 18 महिलाएं संक्रमित
शुक्रवार को सामने आए 49 संक्रमितों में छह बच्चे, चार बुजुर्ग, 18 महिलाएं शामिल है। बच्चों में संतोखपुरा से 15 वर्षीय किशोर, गुड़ाना से 16 वर्षीय किशोरी, बौंद कलां से 14 वर्षीय किशोर, सांवड़ से नौ वर्षीय बच्चा, चंपापुरी से 13 वर्षीय बच्चा, अचीना से 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं।
विज्ञापन
49 संक्रमितों में से 34 ग्रामीण
कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है और संक्रमित मिल रहे लोगों में अधिकतर ग्रामीण मिल रहे हैं। शुक्रवार को 49 संक्रमित सामने आए। जिनमें से 34 ग्रामीण मिले हैं। सांवड़ में चार, बौंद में तीन, अचीना, गोपी, छपार, मकड़ाना में दो-दो के अलावा संतोखपुरा, गुड़ाना, गोपाल, रानीला, मकड़ाना, समसपुर, सातोर, खेड़ी बत्तर, झिंझर, मनकावास, माई खुर्द, माई कलां, कलियाना, रावलधी, हड़ौदा, मथुरा, गुडाना, झोझू, मौड़ी में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शहर की इन कॉलोनियों में मिले संक्रमित
शहर क्षेत्र की बात की जाए तो वार्ड 14, काठमंडी, घिकाड़ा रोड, चंपा पुरी, हीरा चौक, वार्ड एक, वार्ड 17, दादरी, एमसी कॉलोनी में संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग कोविड 19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। कोरोना संक्रमित महिला की मौत की सूचना आई है। अब तक जिला में 6898 संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और कोविड 19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन