फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona samples will send to bps khanpur

Charkhi Dadri News: कोरोना जांच के लिए बीपीएस खानपुर भेजे जाएंगे मरीजों के नमूने

Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona samples will send to bps khanpur
फोटो-20
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीज। संवाद
- जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीपीएस प्रबंधन समिति से किया तालमेल, फ्लू कॉर्नर में आज से नमूने लेने की प्रक्रिया होगी शुरू
- 3500 आरटीपीसीआर किट भी पहुंचेंगी आज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश में दोबारा कोरोना के दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है। जिला स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल में बनाए गए फ्लू कॉर्नर पर आज से कोरोना संदिग्ध मरीजों के नमूने लेना शुरू करेग। इसके बाद इन्हें जांच के लिए बीपीएस खानपुर भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आते ही मरीजों को सूचित करने के साथ ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट को चेक किया गया। यह चालू हालत में पाया गया। वहीं, विभाग ने नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा, संसाधनों की खरीद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सोमवार तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 3500 आरटीपीसीआर किट पहुंच जाएंगी। इसके तुरंत बाद फ्लू कॉर्नर पर नमूने लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए 14 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। तमाम व्यवस्थाओं की रूपरेखा बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि नमूने की जांच के लिए बीपीएस खानपुर प्रबंधन समिति से बातचीत हो चुकी है। दादरी जिले के कोरोना संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए वहीं भेजे जाएंगे।

- ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त, अन्य संसाधन पहुंचेंगे जल्द
सीएमओ ने बताया कि नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार है। इसकी क्षमता प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की है। इसके अलावा, पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर विभाग के पास हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल के 100 बेड ऑक्सीजन सुविधा से युक्त हैं।

- पीएचसी व सीएचसी पर उपलब्ध होंगी दवाएं
डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर अब आरटी पीसीआर टेस्ट भी शुरू किए जाएंगे। नागरिक अस्पताल के सीएचसी व पीएचसी स्तर पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। वहीं, तमाम आवश्यक दवाएं सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही दवा समेत अन्य सामान पहुंच जाएगा।


वर्सन:
कोरोना जांच के लिए चरखी दादरी से नमूने बीपीएस खानपुर भेजे जाएंगे। हमारी वहां बात हो चुकी है। सोमवार को आरटीपीसीआर किट पहुंच जाएंगी। इसके तुरंत बाद फ्लू कॉर्नर पर मरीजों के नमूने लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed