फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona high infaction in 31 villages, 45 deaths in 15 days,

31 गांवों में बरपा कोरोना का कहर, 15 दिनों में हुईं 45 मौतें,

Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona high infaction in 31 villages, 45 deaths in 15 days,
चरखी दादरी। जिले में मई में कोरोना संक्रमितों की लगातार मौतें हो रही हैं। आलम ये है कि 15 दिनों में 59 संक्रमितों की मौत हुई हैं, जिनमें 14 शहरी और 45 ग्रामीण कोरोना संक्रमित शामिल हैं। अब अगर बीते 13 माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में महज 35 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत हुई थी। मई में जिले में 59 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। 15 मई तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में 94 कोरोना संक्रमितों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

मार्च 2020 में शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का असर जिले में सितंबर और अक्तूबर 2020 में सबसे अधिक नजर आया था। अप्रैल और मई में कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मई में खासकर संक्रमितों की मौत का ग्राफ ऊपर जाने से स्थिति थोड़ी गंभीर बनी हुई है। एक 15 मई तक लगातार संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

एक मई तक कोरोना से 35 संक्रमितों की मौत हुई थी। अब अगर 15 मई तक दम तोड़ने वाले संक्रमितों की संख्या 94 पहुंच चुकी है। मई के 15 दिन महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों पर भारी पड़े हैं। इनमें 26 महिला और 33 पुरुष संक्रमितों की मौत हुई है। जिले के 23 गांव ऐसे हैं जहां 15 दिनों में एक एक संक्रमित की मौत हुई है, जबकि आठ गांव ऐसे हैं जहां दो या इससे अधिक संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में दो या इससे अधिक संक्रमित तोड़ चुके दम
15 दिनों में हुई कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़ों को देखें तो झोझूकलां और भागवी में चार-चार, काकड़ाली हट्ठी में दो, चरखी में तीन, धनासरी में दो, रानीला में दो, सांजरवास में दो और चांगरोड में दो की मौत हुई है। इन गांवों में लगातार नए कोरोना संक्रमित भी मिल रहे हैं।
इन गांवों में एक-एक संक्रमित की हुई मौत
द्वाराक, दूधवा, रामनगर, छपार, कमोद, घसोला, पालड़ी, दगड़ोली, सासरोली, झिंझर, सरूपगढ़, लाडावास, मकड़ानी, रामबास, नीमली, महराणा, मिसरी, पिचोपा कलां, मंदोला, खातीवास, समसपुर, टोढी रामबास व सांवड़ गांव निवासी एक-एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
मई में 1566 नए संक्रमित मिले, 1491 हुए स्वस्थ
15 दिनों में जिले में 1566 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस समायवधि में 1491 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। पिछले 15 दिनों की अगर बात करें तो जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 11088 सैंपल लिए हैं।
172 टीमें गांवों में करेंगी लोगों की स्क्रीनिंग
गांव में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीसी राजेश जोगपाल ने 172 टीमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग के लिए गठित करवा दी हैं। ये टीमें करीब पांच लाख की ग्रामीण आबादी को घर-घर जाकर कवर करेंगी। दस दिन के अंदर यह कार्य पूरा होगा। इसके अलावा डीसी ने अप्रैल और मई में जिले में कोविड और किन्हीं अन्य कारणों से हुईं मौतों का रिकॉर्ड तैयार करने के आदेश भी दे दिए हैं।

---------
वर्जन::
मई में गांवों में लोग अधिक संक्रमित मिले रहे हैं। मेरी लोगों से अपील है कि सजगता और सतर्कता बरतें। कोविड गाइडलाइन का पालन करने से ही कोरोना से बचाव संभव हैं। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करने के लिए प्रयासरत हैं।
डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed