फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona free Charkhi Dadri district for the fourth time

एक और संक्रमित ने दी कोरोना को मात, चौथी बार कोरोना मुक्त हुआ जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Corona free Charkhi Dadri district for the fourth time
एक और संक्रमित ने दी कोरोना को मात, चौथी बार कोरोना मुक्त हुआ जिला
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी जिले में एक और संक्रमित ने कोरोना को मात दी है और अब जिला कोरोना मुक्त हो गया है। दादरी जिला मार्च 2020 से लेकर 25 अगस्त 2021 तक चौथी बार कोरोना मुक्त हुआ है और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तक जिले में एक ही पॉजिटिव केस था और बुधवार को वो भी स्वस्थ हो गया है। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग और वैक्सीनेशन कार्य जिले में लगातार जारी रहेगा।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना जांच के लिए 751 सैंपल लिए गए और अब 614 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में एक भी कोरोना सक्रिय केस नहीं है। दो लहरों के दौरान दादरी जिले में 5068 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिनमें से 4929 ने कोरोना को हराया जबकि 139 की मौत हुई। उन्होंने बताया कि दादरी जिले से अब तक 230628 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में जिले में दो संक्रमित ही मिले हैं जो स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जिले में कोरोना जांच के लिए 600 से 700 सैंपल लिए जा रहे हैं जबकि प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

- बुधवार को 17 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशिष मान ने बताया कि बुधवार को जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग के पास कोविशील्ड और को-वैक्सीन की पर्याप्त डोज हैं। जिले में मैगा कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed