फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: Fourth death in third wave, 18 new infected found

कोरोना : तीसरी लहर में चौथी मौत, 18 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Corona: Fourth death in third wave, 18 new infected found
चरखी दादरी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में चौथे संक्रमित की मौत हुई है, जबकि मंगलवार को 18 नए मामले भी सामने आए हैं। वहीं, 30 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। एक संक्रमित की मौत होने, 18 नए केस मिलने और 30 के स्वस्थ होने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नए केस मिलने के बाद जिले में अब 158 सक्रिय केस हो गए हैं जबकि 611 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1623 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7224 हो गई है। वहीं, 30 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 6923 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मालकोष निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत भी हुई। मृतक अस्थमा से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि कोरोना से जिले में यह 143वीं मौत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 340140 सैंपल लिए जा चुके हैं। मंगलवार को 611 नए सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के जो नए केस मिले हैं, उनमें से दो शहर और 16 गांवो के रहने वाले हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चे व छह महिलाएं शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 82 लोगों को एहतियाती डोज लगाई जबकि 969 किशोरों को भी कवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बौंदकलां में मिले सर्वाधिक पांच केस -
मंगलवार को बौंदकलां में सर्वाधिक पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष हैं। इसके अलावा नौसवा, उण, दूधवा, रानीला, रासीवास, चरखी झोझूकलां, कादमा, अचीना, मानकावास और बडराई में नए केस सामने आए हैं। मंगलवार को शहर में 77 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- अब तक लगाई जा चुकी वैक्सीन की 827097 -
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन की 827097 डोज लगाई जा चुकी हैं। 425275 लोग पहली और 397352 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में 90 लोगों को पहली और 1451 को दूसरी डोज लगाई गई है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में सर्वाधिक वैक्सीनेशन हुआ और यहां 506 लोग कवर किए गए। 12 केंद्रों पर 50 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि चार केंद्रों पर 10 से 30 लोग कवर किए गए।

-
वर्जन::
कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में चौथी मौत हुई है। मंगलवार को 18 नए केस मिले हैं जबकि 30 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 611 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं और जिले में 158 केस सक्रिय हैं।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed