फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona Employees Association warns of gheraoing CM residence

Charkhi Dadri News: कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने दी सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी

Tue, 02 Apr 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona Employees Association warns of gheraoing CM residence
कोरोना कर्मचारियों की बहाली के लिए रोष जताते हुए। स्रोत: एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान मनीषा सोनी की अध्यक्षता में राजकीय अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के अनुसार चार अप्रैल को मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
जिला प्रधान मनीषा सोनी ने कहा कि दादरी सहित अन्य कई जिलों में बचे हुए करीब 190 कर्मचारियों की नौकरी बहाल नहीं की गई है। इसके चलते कर्मचारियों में काफी रोष है। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने नौकरी बहाली के लिए संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


मनीषा सोनी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 826 में से 636 कोरोना योद्धाओं को ही दोबारा नियुक्ति दी है। सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बचे हुए पूर्व कर्मचारियों की नौकरी बहाली नहीं की गई तो चार अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से रिटायर्ड मास्टर कृष्ण, आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी, सिंटू बलौदा, बबीता सैनी, मजदूर संघ से डोली देवी,संजय, सुशीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed