फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

जामा मस्जिद में मिले 16 लोगों के सम्पर्क में आने वालों की तलाश

Thu, 02 Apr 2020 05:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले में अभी तक कोराना संदिग्धों के 14 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें दस की रिपोर्ट निगेटिव है और 4 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा मस्जिद में ठहरे 16 लोगों के संपर्क में आने वाले 290 लोगों की सूची तैयार कर उनकी तलाश में की जा रही है। इसके अलावा 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। शहर की जामा मस्जिद में रुके 16 मुस्लिम समुदाय के लोगों की वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। सभी 16 लोग स्वस्थ मिले और अब इनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी। दिल्ली से वाया भिवानी होकर दादरी पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों के संपर्क में जिले के 290 लोग आए हैं। जामा मस्जिद में आए 18 लोगों में दो लोग चार दिन रुककर वापिस लौट गए थे। मस्जिद में रह रहे लोग मुंबई और दिल्ली से हैं।
विज्ञापन

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 14 लोग संदिग्ध पाए गए हैं और इन सबके सैंपल विभाग ने लेकर जांच के लिए पीजीआई भेज दिए हैं। उन्होंने जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उन्हें घर में आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को तीन संदिग्धों के सैंपल लिए गए जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता के अनुसार वीरवार को जो तीन सैंपल लिए गए हैं उनकी पैसेंजर हिस्टरी नहीं है। उन्हें बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी और जांच के दौरान उनमें फ्लू के लक्षण नजर आए और इसके चलते उनके सैंपल लिए गए। इन तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके अलावा वीरवार को आठ और लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। हालांकि इन आठ लोगों में अब तक कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं लेकिन विभाग फिर भी उन पर अभी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

दो दिन में भेजे गए हैं चार सैंपल
बुधवार को भी विभाग ने एक संदिग्ध युवक का सैंपल भेजा था। उक्त युवक में भी फ्लू के लक्षण नजर आए थे। गत मंगलवार को भी उस युवक का सैंपल भेजा गया था लेकिन फार्म में जानकारी में त्रुटि रहने से बुधवार को दोबारा सैंपल लिया गया। वहीं, वीरवार को एक ही दिन में विभाग ने तीन सैंपल भेजे हैं। दो दिन में चार संदिग्ध मामले विभाग के सामने आए हैं और चारों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं और चारों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद में जांच के लिए पहुंची टीम
वीरवार को तीन संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच को भेजे हैं। इसके अलावा 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। अब तक 14 सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि चार का इंतजार है। वीरवार को हमारे पास 290 लोगों की सूची आई है जो दिल्ली से आने वाले लोगों के संपर्क में आए हैं। संपर्क में आए सभी लोग दादरी जिले के रहने वाले हैं और इन्हें ट्रेस करने कवायद हमने शुरू कर दी है।
- संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed