फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

जिले में पहुंचे 20 नए चिकित्सक, 15 पोर्टेबल वेंटिलेटरों का किया प्रबंध

Sat, 28 Mar 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
बैठक में सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
हरियाणा सरकार की ओर से दादरी जिला के प्रभारी सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों को निरंतर प्रेरित करता रहे। नागरिकों का कर्तव्य है कि वे महामारी से बचाव के लिए सरकार को सहयोग दें। धर्मबीर सिंह शुक्रवार को दादरी लघु सचिवालय में पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक सोमबीर सांगवान के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक पंकज यादव, उपायुक्त श्यामलाल पूनिया, पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा आदि अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिला में बीीस नए चिकित्सक आ चुके हैं और पंद्रह पोर्टेबल वेंटिलेटरों का इंतजाम भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना लॉकडाउन समाप्त होने के बाद समर्थन मूल्य के आधार पर खरीदा जाएगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने सरकार के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को महामारी से बचाने के लिए ही लॉक डाउन के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को आश्वस्त किया जाए कि उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने अपनी ओर से दादरी, भिवानी व नारनौल के सरकारी अस्पताल को एक करोड़ की राशि सहायता के तौर पर दी है। इसके अलावा तीनों जिलों में उन्होंने पांच-पांच हजार लीटर सैनिटाइजर अपने स्वैच्छिक कोष से दिया है। सांसद ने कहा है कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य या खाद्य सामग्री संबंधी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सांसद धर्मबीर सिंह अपने वाहन में भी सैनिटाइजर साथ रखे हुए हैं और उनका वितरण भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

दादरी जिला के प्रशासनिक प्रभारी पंकज यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को कवारेंटाइन सेंटरों के मुताबिक ही विस्तार दिया जाए। इसके लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसकी पूर्ति के प्रबंध भी किए जाएंगे। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिला में बीस नए चिकित्सक आ चुके हैं। पंद्रह पोर्टेबल वेंटीलेटरों का इंतजाम भी किया जा चुका है। उन्होंने कवारेंटाइन सेंटरों, प्रवासी श्रमिकों के लिए निर्धारित धर्मशालाओं, राशन वितरण, दुध, सफाई आदि की व्यवस्था के बारे में सांसद को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले: जिले में स्थिति है कंट्रोल में, श्रमिकों की भी कर रहे मदद
विधायक सोमबीर सांगवान ने सांसद धर्मबीर सिंह को बताया कि दादरी जिला में स्थिति अभी नियंत्रण में है। गांवों में लोगों को समझाया गया है कि वे फसल कटाई के बाद थोड़े दिन के लिए शांति बनाए रखें। लॉक डाउन खत्म होने के बाद फसल खरीद का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दादरी में प्रवासी श्रमिकों की पूरी मदद की जा रही है। झुग्गी-झोपडिय़ों में सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है।

बैठक में अधिकारियों और सांसद व विधायक के बीच नजर आई उचित दूरी
बैठक में पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने कहा कि सुरक्षाकर्मी लोगों को घरों में ही रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मो. इमरान रजा, एसडीएम संदीप अग्रवाल, नगराधीश प्रीतपाल सिंह, सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. चंचल तोमर, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों और सांसद व विधायक ने उचित दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed