फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

गुजरात से पिकअप पर बैठकर घर आ रहे 14 लोगों को पकड़कर स्वास्थ्य जांच कराई

Sat, 28 Mar 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona
पिकअप में सवार लोगों का ब्योरा दर्ज करता पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
गुजरात में गांधी धाम की सैर कर 20 दिन बाद पिकअप में सवार होकर घर लौटे 14 लोगों को लोहारु चौक ओवरब्रिज के समीप पुलिस ने रुकवा लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि सभी लोग भिवानी और चरखी दादरी जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में सबकी स्वास्थ्य जांच कराई और उनका ब्योरा दर्ज करने के बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने लोहारु चौक आरओबी के नीचे भी नाका लगा रखा है। शुक्रवार सुबह यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया। चालक के पिकअप रोकते ही पुलिस कर्मी जांच के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान गिनती करने पर पिकअप में 14 लोग सवार मिले। इसकी जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई। इतना ही नहीं सभी लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले वो घुमने के लिए गुजरात के गांधी धाम गए थे और अब वहां से ही लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल और भिवानी जिले के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया। शनिवार तक सबकी रिपोर्ट आने की संभावना है। इन 14 लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed