फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

वर्कशॉप संचालक मिला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
जिले में वीरवार को एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति वर्कशॉप संचालक है और उसे स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया है। वहीं, वीरवार को स्वस्थ होने के बाद संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया। नया केस मिलने और सात संक्रमितों के ठीक होने की पुष्टि डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने की है। उन्होंने बताया कि रेंडम सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि नया मामला सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 214 हो गई है। उन्होंने बताया कि वहीं सात और संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या 138 हो गई है। अब जिले में 74 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित 52 वर्षीय व्यक्ति पुरानी अनाज मंडी का क्षेत्र रहने वाला है।
विज्ञापन

डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि जिले में अब तक 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1886 लोग होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 8903 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 214 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 8525 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 165 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed