फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 53 beat Corona, 39 including 19 women and five children got infected

कोरोना: 19 महिलाओं और पांच बच्चों समेत 39 लोग मिले संक्रमित, 53 हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corona: 53 beat Corona, 39 including 19 women and five children got infected
कोरोना: 53 ने दी कोरोना को मात, 19 महिलाओं और पांच बच्चों समेत 39 मिले संक्रमित
विज्ञापन

नए केस मिलने के बाद जिले में बढ़कर 7136 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, फिलहाल 175 सक्रिय केस
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नए संक्रमितों में 19 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को 53 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है और इसकी पुष्टि सीएओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाकर 1421 लोगों को कवर किया गया। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7136 हो गई है। वहीं, 53 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 6819 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 337769 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 587 सैंपल लिए गए और इन सैंपलों की रिपोर्ट फिलहाल लंबित हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को 141 लोगों को वैक्सीन की एहतियाती डोज दी गई जबकि 735 किशोर भी कवर किए गए। अब तक वैक्सीन की 823016 डोज दी जा चुकी हैं। 424847 लोगों को पहली और 393970 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। पिछले 24 घंटे में 84 लोगों ने पहली डोज लगवाई है जबकि 1195 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन
शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 358, बौंदकलां में 5, अचीना में 60, इमलोटा में 80, रानीला में 80, सांवड़ में 113, झोझूकलां में 160, बलकरा में 63, संतोकपुरा में 7, माई कलां में 160, गोपी में 5, बाढड़ा में 70, हड़ौदी में 202, कादमा में 27 और छपार में 31 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
शहर में 11 तो गांवों में मिले 28 केस
शुक्रवार कारे जिले में कोरोना के जो 39 केस पाए गए हैं उनमें से 11 शहर और 28 गांवों के रहने वाले हैं। शहर के सैनीपुरा क्षेत्र में तीन केस मिले हैं जबकि अचीना में चार और बौंदकलां में सर्वाधिक पांच केस मिले हैं। बिलावल, मांढी केहर, संतोकपुरा, बिरही कलां, भागेश्वरी, गोपालवास, ढाणी फौगाट, खेड़ी बूरा, मिर्च, माई कलां, छपार, माई खुर्द, बेरला, हड़ौदा और सांवड़ में एक-एक केस मिला है।

वर्जन::
शुक्रवार को जिले में कोरोना के 39 नए केस सामने आए हैं जबकि 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 175 केस सक्रिय हैं और फिलहाल 587 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed