फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 104 people including 10 children and 34 women found infected

कोरोना: 10 बच्चों और 34 महिलाओं समेत 104 लोग मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona: 104 people including 10 children and 34 women found infected
कोरोना : 10 बच्चों और 34 महिलाओं समेत 104 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

शनिवार को 47 संक्रमितों को विभाग ने घोषित किया स्वस्थ, जिले में अब 480 केस हैं सक्रिय
नए केस मिलने के बाद जिले में 5925 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए 104 संक्रमितों में दस बच्चे और 34 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर होम आइसोलेट कर दिया है जबकि इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को 45 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिले में जो 104 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें से 18 शहर और 86 गांवों के रहने वाले हैं। नए संक्रमितों की उम्र 7 से 74 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5925 हो गई है। शनिवार को 402 नए सैंपल लिए गए और अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 326443 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 389 की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

डॉ. पंवार ने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिले लोगों में से 5306 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि शुक्रवार शाम तक यह आंकड़ा 5259 था। वहीं, पिछले 25 दिनों की अगर बात करें तो जिले में 825 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इस समयावधि में विभाग ने करीब 20 हजार सैंपल लिए हैं और संक्रमित हुए लोगों में से 275 ने कोरोना को मात दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर के इन क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव केस
शनिवार को प्रेम नगर, एमसी कॉलोनी, वार्ड 3, एलआईसी वाली गली, वार्ड-19, गांधी नगर, हीरा चौक, वार्ड-17, लोहारु रोड, अग्रसेन धर्मशाला आदि शहरी क्षेत्र में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं।
- गोपी में मिले सर्वाधिक 9 केस
गांवों की अगर बात करें तो बौंदकलां और सावंड़ में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला अभी जारी है। शनिवार को भी इन दोनों गांवों में 6-6 केस मिले। वहीं, बाढड़ा उपमंडल के गोपी गांव में शनिवार को सर्वाधिक 9 केस मिले। इनके अलावा शनिवार को बास, इमलोटा, भागेश्वरी, रानीला, बलकरा, बरसाना, मिसरी, धनासरी, चंदेनी, माई कलां, श्यामकलां, जावा, झिंझर, कलाली, महराणा, दूधवा, पैंतावास कलां, चरखी, संतोकपुरा, टिकान कलां, रासीवास , खातीवास आदि गांवों में भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

वर्जन::
शनिवार को जिले में 104 नए केस सामने आए हैं जबकि 47 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। दादरी में फिलहाल 480 केस सक्रिय हैं जबकि 389 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed