{"_id":"68a235535fab76b9dc0bb055","slug":"cooperation-sought-from-villagers-to-curb-drug-abuse-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142907-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशे पर रोक के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशे पर रोक के लिए मांगा सहयोग
Mon, 18 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
घसोला गांव में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम। स्रोत: व
चरखी दादरी। चरखी दादरी। गोगा नवमी पर घसोला गांव में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट टीम ने भी शिरकत की। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए और इसे रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
भिवानी यूनिट इंचार्ज निरीक्षक अमर सिंह के मार्गदर्शन में जागरूकता मुहिम चलाई गई। उप निरीक्षक तूफान सिंह, एएसआई मनजीत और रवि ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, गांव, समाज और देश के लिए घातक है। इसकी रोकथाम के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि नशे से दूरी बनाकर ही हम अपनी संस्कृति और समाज की असली पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं। मौजूद बुजुर्गों ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी और पारंपरिक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। महिलाओं ने नशा-मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि घर-परिवार और अगली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूरी सबसे जरूरी है।