फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contract not shifted even after 16 days of MLA Naina's order, fury among villagers

Charkhi Dadri News: विधायक नैना के आदेश के 16 दिन बाद भी ठेका नहीं हुआ शिफ्ट, ग्रामीणों में रोष

Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Contract not shifted even after 16 days of MLA Naina's order, fury among villagers
बाढड़ा। दो बार नेशनल हाईवे जाम करने और विधायक नैना चौटाला के आदेश देने के 16 दिन बाद भी मांढी केहर में शराब ठेका दूसरा जगह शिफ्ट नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है और उन्होंने यह ठेके को हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मांढी केहर के मुख्य सड़कमार्ग पर शराब ठेका है और इसे दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा रहा। ग्रामीण प्रमुखता से यह मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। ग्रामीणों ने अब प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 72 घंटे के अंदर शराब ठेका शिफ्ट न होने पर वो अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर देंगे। पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमला देवी, पूर्व सरपंच आनंद कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रदीप कुमार, निपल सिंह, रोहताश, राजपाल सिंह, सुमेर सिंह, अजीत सिंह, धनपत सिंह व बिमला आदि ने बताया कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल गत 22 जून को इस मांग को लेकर विधायक नैना चौटाला से मिला था। इस पर संज्ञान लेकर विधायक ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को ठेका शिफ्ट करने का आदेश दिया। विधायक के इस आदेश को 16 दिन का लंबा समय बीतने के बाद भी अधिकारियों ने पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed