फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Construction work of medical college will start soon

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू : सोमबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Construction work of medical college will start soon
चरखी दादरी। जिले में बेहतरीन स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार ने हाल ही में मेडिकल कॉलेज और सरकारी कॉलेज खोलने की मांग को पूरा किया है। जल्द ही जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा। यह बात विधायक सोमबीर सांगवान ने रावलधी आईटीआई परिसर में आयोजित जिलास्तरीय ओपन युवा महोत्सव में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि आज तकनीक का जमाना है जिसके बल पर दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले हमारा क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में काफी पीछे था। इसके बावजूद सालों तक क्षेत्र को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा और किसी भी नेता व सरकारों ने शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उठाई गई क्षेत्र की मांग के आधार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दादरी क्षेत्र की मांग को पूरी करते हुए यहां मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। अब उसके लिए घसौला गांव में लगभग 50 एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है, जिस पर मेडिकल काॅलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सरकारी काॅलेज बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रशासन की ओर से जमीन का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया गया है। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सरकारी कालेज की कक्षाएं किसान मॉडल स्कूल में लगाई जा रही हैं। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नशे से दूर रहें युवा
युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं और अपराध की तरफ जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन खराब हो सकता है। ऐसे में युवाओं को अपनी मेहनत एवं काबलियत के तौर पर समय का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।


- 17 बिंदुओं को अपनाएं तो युवा जरूर होंगे कामयाब
कार्यक्रम में उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि युवा अगर सतत विकास लक्ष्यों में बताएं गए विभिन्न 17 बिंदुओं को अपनाकर चलेंगे तो उनको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। सामाजिक सद्भावना, आर्थिक विकास और वातावरण संरक्षण इन लक्ष्यों के मुख्य बिंदु हैं और युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों में इन्हीं बिंदुओं पर फोकस किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत और हार निश्चित है। हार व जीत को सहजता से स्वीकार करना चाहिए और प्रतियोगिता के दौरान पूरी मेहनत के साथ भाग लेना चाहिए।


रावलधी आईटीआई में जिला स्तरीय महोत्सव का आगाज करते हुए विधायक सोमबीर सांगवान व उपायुक्त मनदीप कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed