फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Conspiratorial attack on young man who was out on bail

Charkhi Dadri News: जमानत पर बाहर आए युवक पर साजिशन किया हमला

Thu, 12 Oct 2023 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Conspiratorial attack on young man who was out on bail
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आए वाल्मीकि बस्ती निवासी एक युवक पर बाजार में धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान में दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ 120-बी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकित ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका रविंद्र और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। रविंद्र ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था और इस मामले में वो जमानत पर बाहर आया हुआ है। अंकित ने बताया कि 10 अक्तूबर को वो कबीर बस्ती निवासी साहिल के साथ किसी काम से पुरानी सब्जी मंडी में गया था।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि वो एक दुकान पर खरीदारी कर रहे थे और उसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंच गए। उनमें से एक अज्ञात युवक ने उसे बाहर बुलाया जबकि उक्त युवक के दूसरे साथी दीपेंद्र ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसे जातिसूचक शब्द कहे गए और हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल अंकित के बयान पर रविंद्र व दीपेंद्र समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed