Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress's 'Chaupal' programme will now be taken down to the block and booth levels

कांग्रेस का चौपाल कार्यक्रम अब ब्लॉक और बूथ स्तर तक होगा : शर्मा

Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress's 'Chaupal' programme will now be taken down to the block and booth levels
कांग्रेस पार्टी के चौपाल कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।
चरखी दादरी। जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। जिला अध्यक्ष सुशील ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

सुनीता शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होकर रहेगा। लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई कांग्रेस निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम को अब ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आम जनता को वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जा सके। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को बचाने की है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को जनता के सामने उठाकर सत्ता पक्ष को जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सरकार लोकतंत्र से जुड़े सवालों पर घिर चुकी है। आज सत्ता में रहते हुए भी उन्हें लोकतंत्र बचाने के सवालों पर सफाई देनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की ताकत, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर डॉ. पूनम चौहान,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, मनीषा सांगवान, राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, दलबीर गांधी, डॉ. विजय मंदोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed