फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress protest

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jul 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress protest
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते हुए आम लोगों के हस्ताक्षर करवाए। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें 100 प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का असर पड़ रहा है। पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों का असर हर वर्ग पड़ रहा है। अब कांग्रेस पार्टी भाजपा की पोल खोलने का काम करेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता घर- घर जाकर सरकार की कारगुजारियों का खुलासा करेगा। जनता के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व चेयरमैन अजित फौगाट, किसान नेता राजू मान, सुशील, डॉ. ओमप्रकाश, महिला जिला अध्यक्ष सत्या पहल, ब्लॉक अध्यक्ष कविता साहू, लीगल सेल उपाध्यक्ष सुदीप सांगवान, बलजीत फौगाट, देवेंद्र,नवीन बखेता, कुलवंत रंगा, विजेंद्र सिंह, अजीत भागवी, धर्मपाल, करतार सांतौर, नरेंद्र बलौदा, अनीता, सुमन, प्रवीण कुमार व सुनील इंदौरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed