फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress Jan Sandesh Yatra

राम के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति : कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Congress Jan Sandesh Yatra
भिवानी में अ​​भियान के तहत लोगों को संबो​धित करते राम किशन फौजी।  
ढिगावा मंडी। प्रदेश भर में कांग्रेस जन संदेश यात्रा को लेकर निकले कुमारी सैलजा, श्रुति चौधरी, किरण चौधरी शाम करीब आठ बजे ढिगावा मंडी में पहुंचीं। इस दौरान कुमारी सैलजा, किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान मंच से कहा कि भाजपा राज में महंगाई व भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यह सरकार तो गरीब आदमी से दो समय की रोटी भी छीनने का कार्य कर रही है। दिन ब दिन बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना मुश्किल कर दिया है। खाद्य तेल से लेकर दूध, आटा, दाल, चावल सहित पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ी कीमतों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा हैं। इधर, सरकार आंकड़ों के जरिए महंगाई कम होने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। आने वाला समय कांग्रेस का है। हम आने वाले समय में आपके हर काम को पूरा करने का काम करेंगे। इस मौके पर शीशराम मेचु, पूर्व सरपंच भगवाना राम, सुनिल, महावीर मातनहेलिया, सज्जन डाडमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पूर्व सीपीएस ने खरक से शुरू की घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस मुहिम

भिवानी। रविवार को पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने गांव खरक से घर-घर, हर घर कांग्रेस की मुहिम शुरू की। इस दौरान पूर्व सीपीएस फौजी ने लोगों के समक्ष सत्तारूढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियां उजागर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में उन्होंने गांव खरक में आईटीआई मंजूर करवाई थी। ताकि उक्त इलाके के युवा आईटीआई करके स्वयं रोजगार या प्राइवेट सेक्टर में रोजगार अपना सके। लेकिन जजपा भाजपा के गठजोड़ की सरकार बनते ही मंजूर आईटीआई को निरस्त करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर सुभाष तंवर पूर्व नपा चेयरमैन, मास्टर रामकिशन, शिवकुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, वीरेंद्र सरोहा, विजयंत परमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed